{"_id":"61ba2082a34858388d079f94","slug":"assembly-winter-session-mahendra-said-47-clusters-selected-under-the-project-of-horticulture-world-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा शीत सत्र: महेंद्र बोले- बागवानी विश्व बैंक के प्रोजेक्ट के तहत 47 कलस्टर का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा शीत सत्र: महेंद्र बोले- बागवानी विश्व बैंक के प्रोजेक्ट के तहत 47 कलस्टर का चयन किया
Wed, 15 Dec 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
बागवानी एवं जल शक्ति मंत्री मंत्री महेंद्र सिंह ने विधायक रोहित ठाकुर के सवाल पर सदन को अवगत कराया कि बागवानों को सिंचाई सुविधा के साथ उच्च गुणवत्ता के फल पौधे देने और नवीनतम तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन
बागवानी एवं जल शक्ति मंत्री मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागवानी एवं जल शक्ति मंत्री मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला शिमला में विश्व बैंक की वित्तीय मदद से चल रहे बागवानी प्रोजेक्ट के तहत 47 क्लस्टर का चयन किया है। मंत्री ने विधायक रोहित ठाकुर के सवाल पर सदन को अवगत कराया कि बागवानों को सिंचाई सुविधा के साथ उच्च गुणवत्ता के फल पौधे देने और नवीनतम तकनीकों ेके बारे में प्रशिक्षित किया जाना है। प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में नौ तोड़ के 9,932 मामले लंबित हैं।महेंद्र ने विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि किन्नौर में नौ तोड़ के कुल 9,932 मामले लंबित हैं। वर्तमान में एफसी एक्ट 1980 के प्रावधानों में आवश्यक छूट नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ने विधायक सुंदर सिंह के सवाल के लिखित जवाब पर सदन को अवगत कराया कि कुल्लू दशहरा में इस साल देवी-देवताओं को अभी तक कोई भी धनराशि नजराने के रुप में नहीं दी। उपायुक्त कुल्लू से निदेशक भाषा एवं संस्कृति के माध्यम से 91 लाख की धनराशि देवी देवताओं की नजराना के रूप में देने के लिए प्रकरण सरकार को प्राप्त हुआ था। सरकार ने 88 लाख की धनराशि देवी-देवताओं को प्रदान करने की स्वीकृति दी है। शेष 3 लाख की राशि कुल्लू प्रशासन अपने संसाधनों से देगा। उक्त राशि डीसी कुल्लू वितरित करेगी। सरकार प्रति देवी देवता बाज बजंतरियों को 12,650 रुपये देने पर विचार रखती है।
विज्ञापन