फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly winter session: 243 primary schools with less than five children closed in Himachal, income limit fixed for social security pension will not end

शीत सत्र: हिमाचल में पांच बच्चों से कम संख्या वाले 243 प्राथमिक स्कूल बंद, समाप्त नहीं होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को निर्धारित आय सीमा

Tue, 14 Dec 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/तपोवन/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/तपोवन/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

 विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बंद स्कूलों के भवनों को संबंधित पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के जनहित में संचालन के लिए स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Assembly winter session: 243 primary schools with less than five children closed in Himachal, income limit fixed for social security pension will not end
हिमाचल विधानसभा धर्मशाला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शून्य नामांकन या पांच बच्चों से कम नामांकन वाले 243 प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बंद स्कूलों के भवनों को संबंधित पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के जनहित में संचालन के लिए स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं। अभी तक 157 खाली पडे़ स्कूलों के भवनों को संबंधित पंचायतों और 45 आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए हस्तांतरित कर दिया है। 41 भवनों के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्रता के लिए निर्धारित आयसीमा बढ़ाने या समाप्त करने का सरकार का कोई विचार नहीं है। विधायक सुभाष ठाकुर और होशियार सिंह के सवाल के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को बिना किसी आय सीमा की शर्त के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है। वे कोई अन्य पेंशन, सरकारी सेवा की पेंशन न ले रहे हों व आयकर दाता न हों। गरीबी रेखा से नीचे चयनित परिवार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों से भी कोई आय प्रमाण पत्र नहीं लिया जाता है। ब्यूरो

विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही बंद होंगी सस्ते राशन की 72 दुकानें

घाटे का सौदा साबित हो रहीं खाद्य आपूर्ति निगम की 72 सस्ते राशन की दुकानें बंद की जाएंगी। वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही इन्हें बंद किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी विधायक विशाल नैहरिया के सवाल पर दी। बताया कि 16 जुलाई, 2019 को निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया था। अब तक ऐसी 13 दुकानें बंद की गई हैं। साफ किया कि दुकान बंद करने का मतलब सिर्फ उस दुकान में निगम के कर्मचारी की तैनाती को बंद किया जाएगा। उसकी जगह किसी व्यक्ति, संस्था या पंचायत को आवेदन करने पर पात्रता के अनुसार यह दुकान आवंटित की जाएगी। वहां तैनात कर्मचारी को निगम या विभाग में लगाया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों को काम देने की सीमा तय करे सरकार: रोहित

प्रश्नकाल के दौरान जुब्बल-कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। कहा कि कई ठेकेदारों को एक से ज्यादा काम दिए हैं। इससे अन्य कार्य करने में असर पड़ रहा है। सरकार ठेकेदारों को काम देने की संख्या तय करे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि देरी से काम करने वालों पर पेनल्टी लगाई जाती है। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह उन सभी कार्यों में तेजी लाई जाए, जिनका विशेष उल्लेख विधायक ने किया है। 

दूरदर्शन लघु शक्ति प्रेषित ट्रांसमीटर सेवाएं 31 से होंगी बंद

 बिलासपुर सदर में चंगर सेक्टर में दूरदर्शन लघु शक्ति प्रेषित ट्रांसमीटर सेवाएं 31 दिसंबर से बंद की जा रही हैं। प्रसार भारती के इस केंद्र से आकाशवाणी एफएम की सेवाएं जारी रहेंगी। यह जानकारी बिलासपुर के भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर के लिखित प्रश्न के उत्तर मेें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सदन के पटल पर रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed