फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly Speaker Kuldeep Pathania reached Tokyo, the capital of Japan, for a study tour

Shimla: अध्ययन प्रवास के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया

Wed, 20 Nov 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को टोक्यो स्थित भरतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Assembly Speaker Kuldeep Pathania reached Tokyo, the capital of Japan, for a study tour
टोक्यो भरतीय दूतावास में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को टोक्यो स्थित भरतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे। दूतावास पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया की जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज तथा प्रथम सचिव (राजनितिक) शिशिर कोठारी और जापानी सरकार के विदेश मामलों के अधिकारी ने अगवानी की तथा उनका अतिथि सत्कार किया।  इस अवसर पर एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेष तौर पर छात्रवृति के आधार पर भारतीय तथा जापानी विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर गहन चर्चा की गई तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


इस बैठक में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज तथा प्रथम सचिव (राजनितिक) शिशिर कोठारी और जापानी सरकार के विस्तार मामलों के अधिकारी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सचिव यशपाल शर्मा तथा भरतीय दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारतीय दूतावास जाने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एदो गावा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अर्द कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजली भेंट करने पहुंचे। कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य और अहिंसा के मूल्यों के अभ्यास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अनके सिद्धांत दूनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एम जयशंकर ने 28 जुलाई, 2024 को जापान की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावनण किया था।  यह कांस्य प्रतिमा नरेश कुमावत की रचना है और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद  भारत सरकार की ओर से मित्रता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में एदो  गावा शहर को प्रस्तुत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष 21 नवंबर 2024 तक टोक्यो के अध्ययन प्रवास पर ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed