फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly session: Himachal will prepare itself instead of getting the seeds of crops from outside states

विधानसभा सत्र: मंत्री बोले- फसलों के बीज बाहरी राज्यों से मंगवाने की जगह खुद ही तैयार करेगा हिमाचल

Mon, 09 Aug 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 06:44 PM IST
सार

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक वर्ष के दौरान विभिन्न फसलों के 1.62 क्विंटल बीजों की मांग रहती है। 58 हजार क्विंटल बीज तैयार होते हैं। 

विज्ञापन
Assembly session: Himachal will prepare itself instead of getting the seeds of crops from outside states
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विभाग विभिन्न फसलों के बीज बाहरी प्रदेशों से मंगवाने के बजाय हिमाचल में ही तैयार करने पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई बैठक में यह नीतिगत फैसला लिया गया है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय बीज अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक वर्ष के दौरान विभिन्न फसलों के 1.62 क्विंटल बीजों की मांग रहती है। 58 हजार क्विंटल बीज तैयार होते हैं। शेष की पूर्ति अन्य राज्यों से की जाती है। सरकार पंजीकृत कंपनियों से बीज खरीद करती है। हाइब्रिड बीज बाहरी राज्यों से मंगवाए जाते हैं। बीज के लिए अब प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला लिया गया है। बीज के साथ कीड़े तो नहीं आ रहे, इसकी जांच की जाएगी। किसानों को स्प्रे और केमिकल के प्रयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वॉर म्यूजियम धर्मशाला पर साढ़े दस करोड़ रुपये खर्च
वॉर म्यूजियम धर्मशाला के निर्माण पर 10.26 करोड़ की राशि खर्च की गई है। वॉर म्यूजियम इसी वित्त वर्ष में स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। विधायक विशाल नैहरिया के सवाल पर सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि वॉर म्यूजियम के तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। धरातल मंजिल में स्टाफ बैठाया जाएगा। पहली और दूसरी मंजिल में सेना से संबंधित हथियार रखे जाएंगे। युद्ध पद्धति की जानकारी देने के लिए इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। दूसरी मंजिल में पदक विजेताओं की जानकारी देने के लिए 55 इंच की स्क्रीन लगाई जाएगी। हेड फोन लगाकर लोग यहां आकर जानकारी जुटा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed