फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   assembly Question Hour: Policy will not be made for doctors and other employees engaged under NHM: Saizal

एनएचएम के तहत लगे डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के लिए नहीं बनेगी पॉलिसी: सैजल

Thu, 17 Sep 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
assembly Question Hour: Policy will not be made for doctors and other employees engaged under NHM: Saizal
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के तहत सेवाएं दे रहे डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के लिए सरकार पॉलिसी नहीं बनाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विनय कुमार के प्रश्न के उत्तर में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केंद्र सरकार का अहम कार्यक्रम है। इसमें डॉक्टरों के नियमितीकरण पॉलिसी का कोई प्रावधान नहीं है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की रिकॉर्ड भर्तियां 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा है कि हिमाचल सरकार ने पहली जनवरी 2018 से अब तक राज्य में डॉक्टरों की रिकॉर्ड तैनाती की है। इस अवधि के दौरान राज्य में डॉक्टरों के 1128 पद भरे गए हैं। नर्सों के 366, मेल हेल्थ वर्कर के 80, रेडियोग्राफर के 81, ओटीए के 35 कई अन्य श्रेणियों के पदों को भरा गया है। यह सवाल भाजपा विधायक जीत राम कटवाल का था। उनकी गैर मौजूदगी में सुभाष ठाकुर ने यह सवाल किया।  

विज्ञापन
Trending Videos

अटल विद्यालय अभी बने नहीं है, चल रहा काम काम  

 शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2018-19 में हर विधानसभा क्षेत्र में आवासीय अटल आदर्श विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 से 35 बीघा जमीन होना जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी भाजपा सदस्य इंद्र सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। ठाकुर ने कहा कि बल्ह हलके के गागल में भी यह विद्यालय खुलेगा। वहां पर 30 बीघा जमीन भी है।

औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कांग्रेस सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनुपूरक सवाल किया कि इस फैसले के बाद कितने हलकों में ये विद्यालय खुले हैं और बजट में कितना प्रावधान किया है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 2018-19 में 10 और 2019-20 में 15 आवासीय अटल आदर्श विद्यालय अधिसूचित किए हैं। अभी तक कुछ जगह पर काम शुरू हुआ है और कोई भी स्कूल शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में इनके लिए 15 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन

आवंटित राशि के बारे में उचित कदम उठाएंगे : मंत्री 

जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र कुमार ने भू संरक्षण विभाग पालमपुर की ओर से विभिन्न मदों के अंतर्गत आवंटित की गई धनराशि से उत्पन्न स्थिति पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। इस पर कृषि और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस बारे में उचित कदम उठाएंगे।  

पर्यटन निगम के कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश 
कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मामला उठाया कि पर्यटन निगम के कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। इस बारे में पहले भी कह चुके हैं। सरकार ने कहा कि एचपीटीडीसी के कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। इस बारे में आदेश कर दिए गए हैं। 

पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। वह इसके लिए बधाई देते हैं। उन्हें प्रसन्नता है कि सदन की कार्यवाही में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी यहां आए हैं। वह उनका भी धन्यवाद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed