फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   aspirational districts in himachal: PM narendra modi appreciate chamba administration for samanya seva kendra

उपायुक्तों के साथ संवाद: पीएम मोदी ने सामान्य सेवा केंद्रों के लिए की चंबा जिले की तारीफ

Sat, 22 Jan 2022 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jan 2022 05:23 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा जिले की ओर से सामान्य सेवा केंद्रों के दायरे को लगभग 67 से बढ़ाकर 97 प्रतिशत से अधिक करने की उपलब्धि की सराहना के लिए पीएम का आभार जताया।

विज्ञापन
aspirational districts in himachal: PM narendra modi appreciate chamba administration for samanya seva kendra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देश के विभिन्न आकांक्षी जिलों के उपायुक्तों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रदेश के चंबा समेत सभी जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें सभी हितधारकों के साथ मिलकर विभिन्न विभागों की ओर से मिशन मोड में योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


पीएम ने जिले के लोगों की सुविधा के लिए सामान्य सेवा केंद्रों का दायरा बढ़ाने में चंबा जिले की उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से शिमला से बैठक में शामिल हुए। सीएम ने चंबा जिले की ओर से सामान्य सेवा केंद्रों के दायरे को लगभग 67 से बढ़ाकर 97 प्रतिशत से अधिक करने की उपलब्धि की सराहना के लिए पीएम का आभार जताया।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री ने जनवरी 2018 में देश के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस योजना में चंबा जिले का भी चयन किया गया था। नीति आयोग ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश और कौशल विकास तथा बुनियादी अधोसंरचना जैसे समग्र मानकों के आधार पर कुल 112 आकांक्षी जिलों का चयन किया गया था, जिनका मानव विकास सूचकांक पर प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया: जयराम 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के कार्यान्वित होने के बाद चंबा जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च 2019 में जिले को स्वास्थ्य और पोषण में द्वितीय, नवंबर 2020 में बुनियादी अधोसंरचना में सर्वश्रेष्ठ जिलों और अक्तूबर 2021 में देश में द्वितीय स्थान पर आंका गया है।


इस रैंकिंग के आधार पर जिले को नीति आयोग से परियोजनाओं के रूप में 8 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई है। जिले के लिए सीएसआर शीर्ष के तहत 25.04 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री सुखराम, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और जेसी शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed