फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ASP transferred after taking action against congress mla

दबंग विधायक की पत्नी का काटा चालान तो ASP को सरकार ने दिया ये कैसा इनाम

Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ASP transferred after taking action against congress mla
एएसपी गौरव सिंह - फोटो : File Photo

दबंग विधायक की पत्नी के नाम पर चल रहे टिप्पर को अवैध खनन में पकड़ने और चालान करने का एएसपी को सरकार ने यह कैसा इनाम दिया। ईमानदारी से ड्यूटी पालन करने का इनाम तबादला है। आखिर राज्य सरकार ने बद्दी में तैनात तेजतर्रार एएसपी गौरव सिंह के तबादले के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


तीन दिन पहले एएसपी ने एक दबंग विधायक की पत्नी के नाम पर चल रहे टिप्पर को अवैध खनन में पकड़ा और चालान कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद विधायक ने सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद से ही गौरव सिंह के तबादले के कयास लगाए जा रहे थे। पिछले तीन दिन से बद्दी में गौरव के तबादले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था।
विज्ञापन


इस बारे में अखबारों में भी छपा। लेकिन तीन दिन की ऊहापोह के बाद शनिवार को शासन ने एएसपी गौरव सिंह का तबादला आदेश जारी कर दिया। बद्दी से हटाकर उन्हें अब एएसपी कांगड़ा भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो तीन दिन तक पुलिस के आला अधिकारी सही काम करने वाले अपने अफसर को बचाने का भरसक कोशिश करते रहे लेकिन आखिर में खाकी पर खादी ही भारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन और नशे के कारोबार पर की थी सख्ती

ASP transferred after taking action against congress mla
एएसपी गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला

बद्दी में तैनाती के बाद से ही आईपीएस गौरव सिंह अवैध खनन और नशीले पदार्थ के कारोबार पर सख्त रुख अपनाए हुए थे। उनके आठ महीने के कार्यकाल के दौरान बद्दी में अवैध खनन पर लगभग अंकुश लग गया था। दिन में ड्यूटी के बाद रात में भी गौरव

अचानक छापामारी और गश्त पर खुद निकल जाते थे। उनकी कार्यशैली की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बद्दी में रात के अंधेरे में फलने फूलने वाला अवैध खनन का कारोबार लगभग बंद हो गया था।

मानसून सत्र में गूंजेगा तबादला
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने एएसपी के तबादले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा, कांग्रेस पार्टी की सरकार हमेशा से ही माफिया राज और अपराधियों को संरक्षण देती रही है।

एएसपी गौरव सिंह का तबादला माफियाराज को संरक्षण देने का सबूत है। बिंदल ने कहा कि इस तबादले के मुद्दे को विधानसभा के आने वाले मानसून सत्र में जोरशोर से उठाया जाएगा।

विधायक बोले, तबादला करना सरकार का अधिकार

ASP transferred after taking action against congress mla
कांग्रेस विधायक राम कुमार - फोटो : File Photo

दून से विधायक राम कुमार ने एएसपी गौरव के तबादले की जानकारी से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि किसी का भी तबादला करना सरकार का अधिकार है। सरकार के अधिकार पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती।

जाते-जाते दो जेसीबी जब्त, 70 हजार जुर्माना
एएसपी गौरव सिंह ने शनिवार को एक स्टोन क्रशर से दो जेसीबी मशीनें जब्त कर 70 हजार रुपये जुर्माना किया है। बिना अनुमति चल रहे शिव स्टोन क्रशर को सीज करने के बाद जेसीबी कब्जे में ली गई हैं।

गौरव ने यह कार्रवाई बरोटीवाला के मंधाला में चल रहे शिव स्टोन क्रशर पर की। क्रशर की अनुमति समाप्त होने के बावजूद भी इस क्रशर को चलाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई की आम लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

यह था मामला
गौरव सिंह की टीम ने 1-2 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान एक टिप्पर को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ लिया। पूछताछ पता चला कि टिप्पर दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार की पत्नी के नाम से हैं।

साथ ही खनन सामग्री ले जाने संबंधी कागजात भी नहीं थे। कागजात न होने पर एएसपी गौरव ने वाहन का चालान कर दिया। इसके बाद विधायक ने 4 अगस्त को सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed