फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asian Games: Himachal's daughters brought pride, Indian Kabaddi team won unilaterally under the captaincy of R

एशियाई खेल: हिमाचल की बेटियों ने बढ़ाया मान, रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम की एकतरफा जीत

Tue, 03 Oct 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Asian Games: Himachal's daughters brought pride, Indian Kabaddi team won unilaterally under the captaincy of R
भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी - फोटो : अमर उजाला

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों में मंगलवार को कबड्डी मुकाबले में भारतीय महिला टीम की रणनीति दक्षिण कोरिया पर भारी पड़ गई। हिमाचल की स्टार खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय टीम ने मुकाबले में शुरू से ही बढ़त हासिल करते हुए कोरिया को 56-22 के अंतर से एकतरफा मात दी। पूल ए में भारतीय टीम ने पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम से हरियाणा की पूजा हथावाला और हिमाचल की पुष्पा राणा ने सुपर 10 किया और भारतीय टीम के लिए अटैकिंग का नेतृत्व किया। कप्तान रितु नेगी ने भी चार टेकल किए।

विज्ञापन


खास बात यह है कि भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को पांच बार ऑलआउट किया। भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में ही कुछ ही मिनटों में 11-2 से अपनी बढ़त बनाते हुए पूरी टीम को ऑलआउट किया। पहले हाफ की समाप्ति से दो मिनट पहले ही दक्षिण कोरिया को एक बार फिर ऑलआउट कर स्कोर 22-8 तक पहुंचा दिया। वहीं, पहले हाफ की समाप्ति के कुछ सेकेंड पहले ही भारत ने एक और बार दक्षिण कोरिया को ऑलआउट कर स्कोर 32-9 तक पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने मुकाबले में एकतरफा अपना दबदबा कायम करते हुए दक्षिण कोरिया को तीन बार ऑलआउट किया।
विज्ञापन


मुकाबले में हिमाचल के सभी खिलाड़ी टीम में शामिल रहे। शिलाई की सुषमा शर्मा को भी अंत में खेलने का मौका मिला। सोलन की ज्योति और बिलासपुर की निधि शर्मा दोनों ही मैच में शामिल रहीं। चीनी ताइपे के साथ भारत का पहला मैच टाइ रहा था। लेकिन इस मुकाबले में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोरिया को धूल चटाई। बुधवार भारतीय टीम का थाइलैंड से मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed