फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asian Development Bank Grant One Crore Rupee to Himachal govt for repair of water supply schemes

एडीबी देगा एक करोड़ की मदद, पेयजल योजनाओं की मरम्मत से दूर होगी समस्या

Sat, 10 Aug 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Asian Development Bank Grant One Crore Rupee to Himachal govt for repair of water supply schemes
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

प्रदेश सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से पुरानी पेयजल स्कीमों का जीर्णोद्धार करवाएगी। ग्रामीण इलाकों में वर्षों पुरानी क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत होगी। एडीबी एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देगा। प्रोजेक्ट से ग्रामीण इलाकों के लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी। ग्रामीण इलाकों में वर्षों पुरानी पेयजल स्कीमें के क्षतिग्रस्त होने और लीकेज के कारण लोगों को इनका फायदा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


योजना से क्षमता के अनुसार लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इन योजनाओं की मरम्मत किए जाने की लंबे समय से जरूरत थी। इन योजनाओं की मरम्मत कर ग्रामीण क्षेत्रों मे काफी हद तक पानी की जरूरत पूरी की जा सकती है। पानी की योजनाओं की पेयजल आपूर्ति लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इन योजनाओं के भंडारण टैंकों की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पुरानी पेयजल योजनाओं की जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जा चुकी है। मरम्मत के लिए एडीबी से  एक हजार करोड़ की वित्तीय मदद ली जा रही है। इन योजनाओं का मरम्मत के बाद पूरी क्षमता से उपयोग किया जा सकेगा और लोगों की पेयजल जरूरत पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed