{"_id":"662ddd8e3785cd69d506b47b","slug":"asi-nirmal-patial-arrested-for-taking-bribe-suspended-14-days-jail-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una ASI Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल सस्पेंड, 14 दिन की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una ASI Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल सस्पेंड, 14 दिन की जेल
Sun, 28 Apr 2024 10:56 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:56 AM IST
सार
ऊना में रिश्वत मामले में गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जेल में बंद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत कांड में गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। आरोपी की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। रिश्वत मामले में संलिप्त पाए जाने की सूरत में एएसआई को सस्पेंड करने की पुष्टि ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम रंगे हाथों पकड़ा था
गौर रहे कि यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग ऊना की ओर से अमल में लाई गई थी। आरोपी एएसआई निर्मल पटियाल ने किसी मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी। इसके चलते संयोजित तरीके से विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था। बता दें कि एएसआई पटियाल पुलिस थाना हरोली में कार्यरत था।
विज्ञापन
आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया
विजिलेंस ने 3,000 रुपये नकद लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अंकिश कुमार उर्फ मोनू निवासी भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना की शिकायत पर अमल में लाई गई थी। डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन