फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ashok Dhyan Chand said the trend of youth towards hockey is decreasing

Solan News: अशोक ध्यान चंद बोले- हॉकी की तरफ कम हो रहा युवाओं का रुझान

Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

सोलन के ठोडो मैदान में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। नौ अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश की लड़के और लड़कियों की 12 टीमें भाग लेने वाली हैं।

विज्ञापन
Ashok Dhyan Chand said  the trend of youth towards hockey is decreasing
मेजर ध्यान चंद के बेटे अशोक ध्यान चंद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। नौ अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश की लड़के और लड़कियों की 12 टीमें भाग लेने वाली हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के बेटे अशोक ध्यान चंद करेंगे। वीरवार को अशोक ध्यान चंद सोलन पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हॉकी में तरक्की हो चुकी है। हमारे दौर में कलाइयों का इस्तेमाल खेल में हुआ करता था लेकिन आज कंधे के बल पर पावर हॉकी खेली जा रही है। हॉकी में भले ही तरक्की हुई है लेकिन जीत की जो कोशिश और मेडल लाने का एक जुनून होता है, वो आज कम हो रहा है और यह हॉकी के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि सभी खेलों को बढ़ावा दिया जाए। क्रिकेट और कबड्डी खेल आगे बढ़ रहे है, हॉकी की तरफ लेकिन युवाओं का रुझान कम है। जब हमारे दौर में जीत होती थी तो स्वागत होता था, खिलाड़ियों का सम्मान होता है। लेकिन आज खेल का स्वरूप बदल चुका है। हॉकी को बढ़ावा मिले ताकि युवा इसमे आगे आएं इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। यही काम ग्रास रूट फेडरेशन हॉकी के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि हॉकी खेल को बढ़ावा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed