फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ashish Chaudhary won gold medal in international boxing competition in France

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आशीष चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 31 Oct 2020 11:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ashish Chaudhary won gold medal in international boxing competition in France
 बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

फ्रांस के नांतेस में आयोजित एलेक्सिस वस्तिने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर हिमाचल के मंडी के  बॉक्सर आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कोरोना महामारी के दौर में 8 माह बाद किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रहे आशीष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन कर आने वाले समय में होने वाली गुड टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी और मजबूत की है।

विज्ञापन


आशीष चौधरी ने अपनी जीत को स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। आशीष चौधरी का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उनकी पहली प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत हुई है जिसे वह आने वाले टोक्यो ओलंपिक तक जारी रखेंगे। आशीष चौधरी ने अपनी इस जीत के बाद अपनी फेसबुक पेज पर लिखा है कि जीत के लिए सभी का बहुत.बहुत धन्यवादए जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे आशीर्वाद दिया। इधरए आशीष चौधरी के पूर्व में रहे कोच एवं जिला खेल अधिकारी मंडी नरेश वर्मा ने आशीष चौधरी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed