{"_id":"679873d3b793b699a10ad29d","slug":"arun-dhumal-said-three-ipl-matches-will-be-held-in-dharamsala-this-year-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अरुण धूमल बोले- धर्मशाला में इस साल आईपीएल के तीन मैच होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: अरुण धूमल बोले- धर्मशाला में इस साल आईपीएल के तीन मैच होंगे
Tue, 28 Jan 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:37 AM IST
सार
धर्मशाला में इस बार भी आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीजन में यहां पर आईपीएल के तीन मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार भी आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीजन में यहां पर आईपीएल के तीन मुकाबले होंगे। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला को अच्छे मैच मिले, इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी। अरुण धूमल लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच करवाए गए थे।
विज्ञापन
वहीं इस बार कोशिश रहेगी कि यहां कम से कम तीन मैच आयोजित किए जाएं। बीते सीजन में धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। वहीं, दूसरा मैच पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु के साथ खेला था। हजारों दर्शकों ने मैचों का लुत्फ उठाया था। अगर इस बार धर्मशाला को तीन मैच मिलते हैं तो यह न सिर्फ एचपीसीए के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को भी आईपीएच का रोमांच उठाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन