फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arun Dhumal said One or two IPL matches will be held in Dharamshala

Himachal News: अरुण धूमल बोले- धर्मशाला में होंगे आईपीएल के एक से दो मुकाबले

Thu, 29 Feb 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 06:21 PM IST
सार

 आईपीएल के चेयरमैन एवं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि आईपीएल मुकाबलों का प्रथम शेड्यूल जारी हो गया है। जैसे ही दूसरा शेड्यूल जारी होगा उसमें धर्मशाला का नाम भी शामिल होगा। 
 

विज्ञापन
Arun Dhumal said One or two IPL matches will be held in Dharamshala
आईपीएल के चेयरमैन एवं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

 आईपीएल मैचों के एक से दो मुकाबले धर्मशाला में करवाने का प्रयास रहेगा। चुनावों में सुरक्षा इंतजामों का ध्यान रखते हुए देशभर में ये आयोजन होंगे। आईपीएल के चेयरमैन एवं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने गुरुवार को सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल मुकाबलों का प्रथम शेड्यूल जारी हो गया है। जैसे ही दूसरा शेड्यूल जारी होगा, उसमें धर्मशाला का नाम भी शामिल होगा। एक या दो मुकाबले यहां होंगे। अब आने वाले लोकसभा चुनाव की तिथियों का इंतजार है ताकि उसके मुताबिक हर राज्य में शेड्यूल बनाया जा सके। धूमल ने कहा कि इंग्लैंड-भारत टेस्ट मैच सीरिज में धर्मशाला टेस्ट को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट फैन में खासा उत्साह है। इंग्लैंड टीम के फैन ग्रुप के मैनेजर से उनकी बात हुई थी। ऐसे में धर्मशाला टेस्ट में विदेशी टीम के अधिक प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हर्ष को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर दी बधाई
उन्होंने हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत था, लेकिन हिमाचल के कुछ एक विधायकों ने हिमाचल के व्यक्ति को जीत दिलाकर हिमाचली होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर है। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के विधायक अपने ही सरकार से नाखुश हैं। कांग्रेस ने झूठी गारंटियां लोगों को दी, जिसके चलते प्रदेश की जनता के साथ-साथ उनकी अपनी पार्टी के विधायक ही उनसे नाराज हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि हिमाचल की सरकार चंद दिनों की मेहमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed