फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Art festivel strat in shimla

Shimla News: रिज पर आर्ट फेस्टिवल शुरू 25 कलाकार ले रहे हैं हिस्सा

Sat, 22 Apr 2023 01:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Art festivel strat in shimla
छात्रों ने भी पेंटिंग बनाकर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग और राज्य संग्रहालय शिमला के सौजन्य से रिज मैदान पर शुक्रवार को तीन दिवसीय हिमाचल आर्ट फेस्टिवल शुरू हो गया। इसका शुभारंभ कलाकार पद्मभूषण जतिन दास ने सुबह साढ़े दस बजे किया। इस मौके पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित भी मौजूद रहे।


तीन दिन तक चलने वाले आर्ट फेस्टिवल में देशभर के जाने-माने 25 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें छह कलाकार हिमाचल के हैं। इसके अलावा इसमें बारह स्कूलों, चार काॅलेजों सहित तीन छात्र कलाकार विश्वविद्यालय के भी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन फेस्टिवल में 500 से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर अपनी कला का जौहर दिखाया। 80 पर्यटकों ने भी इसमें भाग लिया। इसमें पांच से लेकर 75 वर्ष तक का कोई भी इच्छुक कलाकार पेंटिंग बना सकता है। राज्य कला संग्रहालय सहायक क्यूरेटर नीरज ठाकुर ने बताया कि आर्ट फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लोगों को मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. हरी चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, अंजना कुमारी, गगन खन्ना, विकास बन्याल और संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article