फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arrest from Rajasthan in 30 thousand cash and 8 ATM card theft case

Shimla News: 30 हजार नकदी और 8 एटीएम कार्डचोरी मामले में राजस्थान से गिरफ्तारी

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Arrest from Rajasthan in 30 thousand cash and 8 ATM card theft case
कोटा रेलवे जंक्शन पर पुलिस थाने के बाहर से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

शिमला में कारपेंटर का काम करता है पवन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। न्यु शिमला थाना क्षेत्र में हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पवन कुमार निवासी ग्राम नथवानिया, थाना गोगामेडी, जिला हनुमानगढ़ निवासी के तौर पर हुई है। कोटा रेलवे जंक्शन पर पुलिस थाने के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर देर रात शिमला लाया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुए 30 हजार में से 12,500 रुये बरामद हुए हैं। सोमवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई सालों से शिमला में कारपेंटर का काम करता है। यहां पर चक्कर क्षेत्र में रहता है और खलीनी में हेमंत शर्मा की दुकान में गल्ले से नकदी सहित विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 14 जुलाई को आरोपी खलीनी क्षेत्र में एक दुकान से चोरी करने के बाद राजस्थान भाग गया था। ट्रेन में खाटू श्याम से कोटा जाते वक्त मारपीट मामले में राजस्थान पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। बाद में जमानत पर छूटने के बाद शिमला पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। न्यू शिमला थाना प्रभारी मनोज की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मोनित, कांस्टेबल हर्ष और पवन ने यह कार्रवाई की। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed