फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army will open recruitment in palampur Himachal, youth from three districts will be able to participate

हिमाचल: सेना में जाने का मौका, पांच जिलों के युवा खुली भर्ती में ले सकेंगे भाग

Mon, 01 Feb 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Army will open recruitment in palampur Himachal, youth from three districts will be able to participate
भारतीय सेना - फोटो : ANI

 हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। कांगड़ा के पालमपुर में 14 फरवरी से सेना की खुली भर्ती होगी। इसमें कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा हिस्सा ले सकेंगे। पालमपुर और मंडी सेना भर्ती कार्यालय के माध्यम से संयुक्त रूप से यह भर्ती करवाई जाएगी। कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 14 फरवरी से 12 मार्च तक भर्ती होगी। इसमें सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से 14 फरवरी सें 28 फरवरी तक कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर लिपिक एसकेटी वर्गों के लिय भर्ती करवाई जाएगी। जबकि सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से एक मार्च से 12 मार्च तक मंडी, कुल्लु और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भर्ती होगी।

विज्ञापन


भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम. राजा राजन ने बताया कि युवकों के लिए भारतीय थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, एविएशन, सैनिक तकनीकी, गोला बारूद परीक्षक और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहयोगी पदों की भर्ती 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर 2020 तक होनी थी। कोविड-19 के चलते यह भर्ती कुछ महीनों के लिए स्थगित करनी पड़ी। भर्ती रैली में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए 20 सितंबर 2020 तक अपना पंजीकरण करवाया था। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आईडी से 10 फरवरी 2021 से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


साढे़ पांच बजे खुलेगा भर्ती प्रवेश द्वार : कर्नल सरोही
सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि भर्ती के लिए प्रवेश द्वार सुबह साढ़े पांच बजे खुलेगा। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह प्रवेश द्वार के बाहर सुबह पांच बजे से पहले न आएं, साथ ही अपील की है कि युवा किसी दलाल या असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना के इंदिरा मैदान में सेना भर्ती 18 मार्च से
ऊना में सेना भर्ती 18 से 25 मार्च तक होगी। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम. राजा राजन ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवकों के लिए थल सेना में सिपाही फार्मा पद के लिए 18 मार्च से 25 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में भर्ती करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक नवयुवक भर्ती में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर दो मार्च तक कर सकते हैं। 30 मई को लिखित परीक्षा होगी। संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed