फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army truck hits six years old girl at shimla, died

सड़क पार कर रही बच्ची को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 13 Dec 2015 10:29 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
army truck hits six years old girl at shimla, died

राजधानी शिमला के चक्कर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह साल की बच्ची की आर्मी ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे एक जज ने लोगों की मदद से बच्ची को अपनी गाड़ी में आईजीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की को आर्मी के टुटू की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर लगी।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे पेश आया। उस समय लोअर चक्कर की ही रहने वाले नेपाली मूल के पप्पू और गीता की छह वर्षीय बेटी महक सामान लेने के लिए सड़क पर पहुंची। जैसे ही उसने हलका सा जाम देखकर सड़क पार करने की कोशिश की, वह टुटू की ओर से आ रहे आर्मी के ट्रक की चपेट में आ गई। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


एक स्थानीय महिला दुकानदार ने अन्य लोगों की मदद से बच्ची को उठाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक जज ने गाड़ी रोककर बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी दे दी और स्वयं पैदल ही कोर्ट कांप्लेक्स तक गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बच्ची के ट्रक की चपेट में आने का पता लगते ही आर्मी के दो जवान उससे उतरे और उन्होंने भी बच्ची को अस्पताल तक पहुंचने की मदद की। उसके बाद उनका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरी खाई में लुढ़की कार, युवक की मौत

army truck hits six years old girl at shimla, died

वहीं थाना बालूगंज के तहत शोघी के समीप शुक्रवार देर शाम आनंदपुर-मेहली सड़क पर हुई एक कार दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना बालूगंज और फायर स्टेशन से गई जवानों की टीम ने पहाड़ी से करीब सात सौ मीटर नीचे गई कार के पास पहुंचकर दोनों को निकाला।

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। कार करीब सात सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, जिससे युवक की मौत हो गई, युवती को भी गंभीर चोटें आई हैं। युवक की पहचान स्वरित (19) और घायल युवती अनन्या (20) साल बताई जा रही है। दोनों बीसीएस क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

एएसपी भजन देव नेगी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं, मगर पुलिस अभी तक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed