फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army recruitment coaching academy to be opened in Himachal

हिमाचल में खुलेगी सेना भर्ती कोचिंग अकादमी : महेंद्र सिंह

Thu, 20 Sep 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Sep 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment coaching academy to be opened in Himachal

हिमाचल प्रदेश में सेना में सिपाही से लेकर अधिकारी तैयार करने के लिए शीघ्र ही राज्य स्तरीय अकादमी की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने यह जानकारी सेना के अधिकारियों और सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अकादमी में बच्चे की योग्यता के अनुसार सिपाही से लेकर एसएसबी तक की कोचिंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन


कोचिंग प्रशिक्षित सेना अधिकारी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकादमी खोलने के पीछे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सोच रही है। इसके चलते एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला स्तर पर उपायुक्तों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जा चुका है। संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपनिदेशक उच्च शिक्षा समिति के सदस्य होंगे।

सत्यापन शुल्क में कमी

Army recruitment coaching academy to be opened in Himachal

सैनिक कल्याण मंत्री ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से बच्चों के प्रमाणपत्र समयबद्ध सत्यापित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सत्यापन शुल्क को मौजूदा 600 रुपये से 300 रुपये करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि समय पर शैक्षिक प्रमाण पत्र व सत्यापन न किए जाने से बहुत से पात्र बच्चे सेना में भर्ती से वंचित रह जाते हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव डॉ. आरएन बत्ता ने कहा कि अकादमी खोलने को लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएगी।

इस संबंध में समीक्षा बैठक नवंबर माह में शिमला में आयोजित की जाएगी। निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि आगामी अक्तूबर में मंडी तथा चंबा जिलों में सेना भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।

जनवरी, 2019 में हमीरपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल रामाकृष्णा, भर्ती निदेशक मंडी कर्नल सोमराज गुलिया, भर्ती निदेशक शिमला कर्नल विकास गुप्ता और आरएम हमीरपुर मेजर लिन्टो मांजली बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed