फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army man deadbody found

घर से डयूटी को गया सैनिक, किरतपुर में मिला शव

Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
army man deadbody found
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के साथ लगती ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वा के गांव बाड़ी के एक सैनिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब के किरतपुर में मिला है।
विज्ञापन

सैनिक अपने घर से शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए मेरठ के लिए निकला था। घर से यह सैनिक गांव के ही व्यक्ति केहर सिंह के साथ बिलासपुर तक गया था और उसके बाद सुंदरनगर से किसी जान पहचान के अन्य लोगों के साथ किरतपुर तक जाने की बात अपने परिजनों के साथ कहकर गया था।
विज्ञापन

सैनिक का पूरा परिवार आर्मी से ही जुड़ा हुआ है। इनके पिता और दो भाई भी सैनिक हैं। सैनिक की एक बेटी नर्स की ट्रेनिंग कर रही है। बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। सैनिक कुलदीप कुमार पुत्र लौंगू राम उम्र लगभग 40 साल की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को किरतपुर पंजाब के उस क्षेत्र में मिली जहां से हिमाचल के लिए ट्रक क्लींकर लेकर आते हैं। सैनिक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। आनंदपुर साहिब थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को बुधवार को सौंप दिया गया है। बाड़ी मझेड़वा में सीर खड्ड किनारे श्मशानघाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। सैनिक जब अपने घर से गया था तो उसके पास दस हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे। लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी जेब में मात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रुपये और रेल का टिकट मिला। घर से ड्यूटी को निकलने के चार दिन बाद शव मिलना अपने आपमें संदेह उत्पन्न कर रहा है। चेहरे और अन्य जगह पर चोट के निशान थे। जिससे किसी हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, बाड़ी मझेड़वा पंचायत के प्रधान पकंज चंदेल ने कहा कि बाड़ी मझेड़वा गांव का सैनिक अपने घर से ड्यूटी के लिए शनिवार सुबह निकला था। जिसका शव मंगलवार को किरतपुर में बरामद हुआ है दाह संस्कार बुधवार शाम को कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed