हिमखंड में दबने वालों में कांगड़ा जिले का जवान भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर में हिमखंड गिरने के बाद लापता होने वाले जवानों में कांगड़ा जिले के सैनिक नितिन राणा भी शामिल हैं। जयसिंहपुर उपमंडल की रिट पंचायत के नितिन 7 जैक राइफल्स में तैनात थे। 27 वर्षीय नितिन पुत्र सुभाष चंद राणा वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुआ था।
नितिन की अभी शादी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर अश्वनी सूद और एसएचओ लंबागांव ने नितिन के घर रिट जाकर नितिन के लापता होने की सूचना दी है।
एसडीएम ने बताया कि किन्नौर में सर्च अभियान जारी है। पंचायत प्रधान रिट संतोष कुमारी ने भी नितिन के घर पर जाकर नितिन के बारे में जानकारी ली। नितिन के लापता होने की सूचना से परिवार और स्थानीय लोग खासे चिंतित हैं।
सभी नितिन की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन अपने अन्य साथी जवानों के साथ भारत चीन सीमा से सटे गांव के पास गश्त कर रहे थे। गांव डोगरी नाले के पास गश्त करते जवानों की टुकड़ी अचानक भारी हिमखंड की चपेट में आ गई थी।
बुधवार सुबह 11 बजे हुई थी चाचा से बात
नितिन के दोस्त का बुधवार रात को नितिन के पिता को फोन आया था कि उसका दोस्त (नितिन) भी ग्लेशियर में दब गया है। नितिन राणा की 20 फरवरी दिन को 11 बजे अपने चाचा व चाचा की बेटी से फोन पर बात हुई थी।
उसके बाद उनकी किसी से बात नहीं हुई। इस घटना की जानकारी नितिन के माता पिता को उसके मौसी के बेटे ने भी दी। वह नितिन के साथ ही 7 जैक में वहीं पर ही तैनात है।
दिसंबर में छुट्टी काटकर गया है नितिन
नितिन अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा है। उससे छोटा एक और भाई निखिल है। वह सेना में कश्मीर में तैनात है। भाई के बारे में खबर मिलने पर छोटा भाई निखिल भी घर के लिए रवाना हो गया है। नितिन नवंबर-दिसंबर माह में ही घर से छुट्टी काटकर गया था। नितिन के पिता सुभाष चंद राणा खेतीबाड़ी करते हैं। माता लता देवी पंचायत में सिलाई अध्यापिका हैं।