फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army jawan lagan chand martyr hails from kullu himachal pradesh

माता-पिता को मिलने से पहले लगन चंद शहीद, एक साल बाद छुट्टी पर आना था घर

Thu, 09 Apr 2020 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरिकृष्ण कौल, अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
हरिकृष्ण कौल, अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Apr 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
army jawan lagan chand martyr hails from kullu himachal pradesh
शहीद लगन चंद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंजार घाटी की दुर्गम पंचायत शिल्ली के गांव गरूली के जवान लगन चंद एक साल बाद अप्रैल माह के अंत तक घर आने वाले थे। वह अपने छह माह के बेटे सक्षम से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थे। हालांकि उनकी पत्नी जनवरी माह में ही राजस्थान से घर लौटी है। लेकिन माता-पिता को अपने बेटे के घर आने का भी खासा इंतजार था।

विज्ञापन


टायर में हवा भरते समय इसके फटने से लगन चंद शहीद हो गए। इससे पूरा परिवार सदमे में हैं। छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। माता और पत्नी बार-बार होश खो रही हैं। उन्हें गांव के लोग व रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। 27 वर्षीय लगन चंद वर्ष 2011 में पंडोह में भर्ती हुए थे और वर्तमान में वह तोपखाना 94 मध्यम रेजीमेंट राजस्थान में सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन

एक साल के लंबे अंतराल के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों को उनके घर आने का इंतजार था। ग्राम पंचायत शिल्ली के उपप्रधान मोहर सिंह ने बताया कि लगन की पत्नी नीरू भी पिछले एक वर्ष से पति के साथ राजस्थान में ही रह रही थी और अभी जनवरी माह में घर लौटी थी। कहा कि लगन चंद फोन पर अपने घर आने की बात करते थे। उन्हें देश में लगे लॉकडाउन के बाद लंबी छुट्टी पर घर आना था। कहा कि वह अपने छह माह के बेटे सक्षम को बार-बार याद करते रहते थे।

जवान बेटे के शहीद होने का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया। लगन चंद का भाई खेम राज परिवार को भी ढांढस बंधा रहा है। उधर, विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ बंजार भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मोहर सिंह राठौर, प्रधान संघ बंजार के अध्यक्ष अनुज सूद, कारदार संघ, व्यापार मंडल बंजार के प्रधान विजय ठाकुर ने गहरा शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed