{"_id":"5cd90e28bdec22074e012a98","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-in-st-edward-s-school-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने स्कूल पहुंचे सेना अध्यक्ष विपिन रावत, बीते लम्हों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने स्कूल पहुंचे सेना अध्यक्ष विपिन रावत, बीते लम्हों को किया याद
Mon, 13 May 2019 02:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन सिंह रावत अपने तीन दिवसीय अधिकारिक दौरे पर शिमला पहुंचे हैं। इस दौरान वह सीटीओ से लेकर होटल क्लार्क तक माल रोड घूमे और शिमला के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
शिमला प्रवास के दौरान अग्रिम क्षेत्र में सुरक्षा के हालात जानने के लिए सैनिकों की तैनाती का भी उन्होंने जायजा लिया। इसके अलावा विपिन सिंह रावत राज्यपाल और राज्य के उच्च पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष ने आज सेंट एडवर्ड स्कूल का दौरा किया और स्कूल में बिताए लम्हों को याद किया। इसी स्कूल से सेनाध्यक्ष ने कुछ साल तक पढ़ाई भी की है। सेनाध्यक्ष के साथ सेना परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा मधुलिका रावत भी शिमला आई हैं, जो सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों के कल्याण और गतिविधियों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अनाडेल पहुंचने पर सेना प्रमुख का लेफ्टिनेंट जनरल जीएस सांघा चीफ ऑफ स्टाफ सेना प्रशिक्षण कमान ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्षा सेना परिवार कल्याण संगठन अमनप्रीत कौर सांघा भी मौजूद रहीं।
शिमला में पूर्व सैनिकों से भी करेंगे बात
शिमला दौरे के दौरान सेना प्रमुख श्रेणी ‘अ’ के 32 प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के प्रशिक्षण पर भी बात करेंगे। मुख्यालय आरट्रैक में नई तकनीक विकास के मद्देनजर नए परिवेश पर भी संक्षिप्त में वार्तालाप करेंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख का शिमला में रह रहे भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है।