सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। अभ्यर्थियों ने विजिलेंस धर्मशाला के एसपी अरुल कुमार को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 27 जनवरी को पालमपुर में करवाई गई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में जो प्रश्नपत्र आया था, वो पालमपुर की एक कोचिंग अकादमी के युवाओं के पास पहले से ही था।
इसे अकादमी के युवाओं ने परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर परिणाम निकलने के बाद शेयर किया है। परीक्षा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र साथ में ले जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में उस पेपर की फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर शेयर कैसे हो सकती है।
शिकायतकर्ता रोहित, विशाल, पंकज कुमार, अक्षय, अतुल ने कहा कि अकादमी के परचे और भर्ती में आए प्रश्नपत्र में एक समान प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए।
उधर, एसपी विजिलेंस नार्थ जोन धर्मशाला अरुल कुमार ने कहा कि सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कुछ अभ्यर्थियों को शिकायत पत्र मिला है। इस मामले की जांच की जाएगी। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाए हैं कि इस बार कोचिंग सेंटरों के ही ज्यादा युवा पास हुए हैं।
अक्तूबर में चंबा में हुई थी भर्ती रैली
सेना की सामान्य ड्यूटी वर्ग की भर्ती रैली अक्तूबर 2018 में चंबा में हुई थी। इसमें कांगड़ा और चंबा जिला के युवाओं ने मैदानी प्रक्रिया में भाग लिया था। इसके बाद 27 जनवरी को पालमपुर में मैदान युवाओं की लिखित परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम छह फरवरी को घोषित किया गया। इसमें 1074 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है।