फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arjuna Award to a weightlifter after eight years, celebration at Vikas Thakur's house

हिमाचल: आठ साल बाद किसी वेटलिफ्टर को अर्जुन अवार्ड, विकास ठाकुर के घर में जश्न

Tue, 15 Nov 2022 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए होने से प्रशंसकों में खुशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाले समारोह में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
Arjuna Award to a weightlifter after eight years, celebration at Vikas Thakur's house
वेटलिफ्टर विकास ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए होने से प्रशंसकों में खुशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाले समारोह में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। अर्जुन अवार्ड के लिए देश के कुल 25 नामी खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिसमें वेटलिफ्टंग में अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टंग में अर्जुन अवार्ड मिल रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में तमिलनाडु के वेटलिफ्टर सतीश कुमार को अर्जुन अवार्ड मिला था। विकास ठाकुर का चयन इस अवार्ड के लिए होने से हमीरपुर में उनके पैतृक घर में भी जश्न जैसा माहौल है। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया।

विज्ञापन


विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया। विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। 29 वर्षीय विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर सेवारत हैं। विकास ठाकुर के माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। जबकि हमीरपुर के पटनौण स्थित पैतृक घर पर उनके ताया कुमार चंद ठाकुर, ताई लता ठाकुर, चचेरा भाई अमित ठाकुर, भाभी मनु ठाकुर, भतीजियां ईशिता और अनवी ठाकुर रहते हैं। ताया केसी ठाकुर ने बताया कि भतीजे विकास ठाकुर के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर काफी खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed