फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arjun Meghwal Statement on Virbhadra Singh.

केंद्रीय मंत्री बोले- यूपीए से बेहतर है मोदी मंत्रिमंडल, सीएम वीरभद्र पर भी साधा निशाना

Thu, 07 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 07 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Arjun Meghwal Statement on Virbhadra Singh.

यूपीए सरकार के मंत्रिमंडल से मोदी सरकार का मंत्रिमंडल बेहतर है। आयु की औसत भी बेहतरीन है। यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने स्थानीय विश्रामगृह में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कही। इससे पहले अर्जुन सिंह मेघवाल का रेलवे स्टेशन तथा ऊना पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे धर्मपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


मेघवाल ने कहा कि यूपीए के हताश तथा निराश नेता मोदी सरकार के मंत्रिमंडल पर अंगुली उठा रहे हैं। यूपीए सरकार से उम्र तथा स्तर दोनों में बढ़िया मंत्रालय मोदी सरकार का है। हर वर्ग के साथ युवाओं की संख्या अधिक है। कहा कि काम करने वालों तथा प्रतिभा का मोदी नेतृत्व में सम्मान हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार का लक्ष्य विकास, सुशासन है। जिस प्रकार महात्मा गांधी ने देश के आजादी के मतवालों के साथ मिलकर अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, उसी प्रकार भारत की संसद में नरेंद्र मोदी ने भी नए भारत को अनेक संकल्प लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ईमानदार प्रयासों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, सब राहुल गाश्ंधी का नाम लेंगे, लेकिन भाजपा में कौन अगला अध्यक्ष होगा किसी को पता नहीं। बीजेपी में आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है। कहा कि नोटबंदी सही फैसला था। इससे देश में सकारात्मक असर पड़ा है।

देश भर में हिमाचल के सेब नहीं, बेल की चर्चा 

Arjun Meghwal Statement on Virbhadra Singh.

धर्मपुर (मंडी) भाजपा नेता एवं केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश में पहले हिमाचल के सेब की चर्चा होती थी, आज हर कोई सरकार में बैठे लोगों के भ्रष्टाचार और उसको लेकर मिली बेल की चर्चा करता है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में दलितों के भाजपा के साथ जुड़ने से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका है।

अब अगली बारी हिमाचल की है। कांग्रेस ने दलित वर्ग का इस्तेमाल हमेशा वोट बैंक के रूप में किया है। वे बुधवार को धर्मपुर भाजपा मंडल के दलित स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद इस वर्ग के उत्थान को कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई। इस कारण आजादी के सात दशक बाद भी इनका सामाजिक उत्थान नहीं हो सका।

भाजपा ने दलित वर्ग को पूरा सम्मान देते हुए इस वर्ग के उत्थान को कई योजनाएं चलाई हैं। यही कारण है कि आज यह वर्ग अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हो चुका है। अच्छे से समझता है कि भाजपा ने जो कार्य अपने शासनकाल में इस वर्ग के उत्थान के लिए किए हैं, उससे उन्हें विकास की नई राह मिली है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिकंदर और धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह की मांग पर सिंचाई और उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए आवश्यक फंड मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed