फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arjun Kapoor and Bhumi arrived in the tourist city Manali for the shooting of the film

मनाली: फिल्म की शूटिंग के लिए पर्यटन नगरी पहुंचे अर्जुन कपूर और भूमि

Mon, 18 Apr 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

सोमवार को सिने अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मनाली पहुंचे। मनाली और लाहौल घाटी के रमणीय स्थलों में लगभग दो सप्ताह तक फिल्म  की शूटिंग चलेगी। फिल्म यूनिटों की दस्तक के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में और उछाल आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Bhumi arrived in the tourist city Manali for the shooting of the film
अभिनेता अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

 पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को सिने अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मनाली पहुंचे। मनाली और लाहौल घाटी के रमणीय स्थलों में लगभग दो सप्ताह तक फिल्म  की शूटिंग चलेगी। फिल्म यूनिटों की दस्तक के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में और उछाल आने की उम्मीद है। अर्जुन और भूमि मनाली की सोलंग घाटी में ठहरे हुए हैं। दोनों ही सोमवार सुबह विमान से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधा मनाली आए और होटल में पहुंचे।

विज्ञापन


मंगलवार से इस फिल्म शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में सोलंग घाटी की वादियों की तस्वीरें लोकेशन के साथ शेयर कर लिखा है कि होम फॉर नेक्स्ट फ्यू डेज...।  फिल्म निर्माता भूषण कुमार निर्देशक अजय बहल के निर्देशन में यह फिल्म बना रहे हैं। शूटिंग यूनिट ने कुछ दिन पहले ही मनाली में डेरा डाल दिया है। फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली के अलावा लाहौल घाटी में कई लोकेशन फाइनल की गई हैं।  कुल्लू के मणिकर्ण, नग्गर व कोठी गुलाबा और लाहौल के कोकसर व सिस्सू में शूटिंग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed