फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arguments on Lilh Kothi College foundation stone in himachal assembly

विधानसभा सत्र: इस कॉलेज भवन का दो बार शिलान्यास पर सदन में नोकझोंक

Wed, 06 Feb 2019 05:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Feb 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
arguments on Lilh Kothi College foundation stone in himachal assembly

केंद्र सरकार की ओर से मॉडल कॉलेज घोषित किए गए चंबा जिला के लिल्ह कोठी कॉलेज को लेकर बुधवार को सदन में खूब नोकझोंक हुई। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के स्पष्टीकरण पर विपक्ष उखड़ गया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर प्रधानमंत्री मोदी से गलत काम करवाने का आरोप तक लगा दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान एक पीएचसी की अधिसूचना हुई, हम इस पीएचसी को ढूंढते ही रह गए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, अगर इन बातों को छेड़ेंगे तो मामला और उलझेगा। मंगलवार को लिल्ह कोठी कॉलेज को लेकर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल उठाए थे। बुधवार को प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद शिक्षा मंत्री ने इस बाबत स्पष्टीकरण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में वीरभद्र सिंह ने किया कॉलेज का शिलान्यास

arguments on Lilh Kothi College foundation stone in himachal assembly
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने रूसा के दूसरे चरण के तहत लिल्ह कोठी को मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया है। इसके लिए 12 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके चलते ही प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया।

इस पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज का शिलान्यास किया था। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के शिलान्यास का सम्मान नहीं किया है। सरकार ने गलत परंपरा शुरू की है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस बाबत गुमराह किया गया है।

प्रधानमंत्री से जाते-जाते गलत काम करवाया गया है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि साल 2016 में कॉलेज के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ था, तब लिल्ह कोठी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा नहीं मिला था। अब दर्जा मिलने पर पीएम ने शिलान्यास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed