{"_id":"5c3608d7bdec22571073633d","slug":"approval-of-repair-of-half-a-dozen-vegetable-markets-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की आधा दर्जन सब्जी मंडियों की मरम्मत को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की आधा दर्जन सब्जी मंडियों की मरम्मत को मंजूरी
Wed, 09 Jan 2019 08:14 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवगठित हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी की अध्यक्षता में निदेशक मंडल (बीओडी) की पहली बैठक बुधवार को होटल हॉलीडे होम में हुई। निदेशक मंडल ने प्रदेश की आधा दर्जन सब्जी मंडियों की मरम्मत को मंजूरी दी।
विज्ञापन
इन सब्जी मंडियों की मरम्मत का काम संबंधित मंडी समिति को करना होगा। हिमाचल विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके कौंडल ने बैठक के बाद बताया कि बोर्ड में नई अनुबंध भर्तियों और कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन
निदेशक मंडल ने दोनों मामलों को सर्विस कमेटी के समक्ष ले जाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने रामपुर सब्जी मंडी, ठियोग, सोलन, नाहन, ज्योरी बिहाल (कुल्लू) जुखाला (बिलासपुर) और ऊना सब्जी मंडी की मरम्मत करने के फैसले को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इन सब्जी मंडियों की मरम्मत के लिए संबंधित एपीएमसी अपने स्तर पर खर्च करेगी। कौंडल के अनुसार को टर्निमस आधार पर नियुक्त परियोजना प्रबंधक की तैनाती नए सिरे से अनुबंध आधार पर करने का फैसला लिया है।
सूत्रों के अनुसार परियोजना प्रबंधक दिशा गुप्ता के अनुबंध के नवीनीकरण का कड़ा विरोध किया। निदेशक ज्ञापन चौहान और एपीएमसी ढली मंडी के अध्यक्ष नरेश शर्मा में कड़ा विरोध किया। कहा कि यह नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। इस पद पर नए सिरे से नियुक्ति की जाए।
कहा कि वन निगम कर्मचारियों की तर्ज पर बोर्ड के कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ता देने का मामला भी उठाया गया। बोर्ड ने इस मामले में अन्य निगमों का अध्ययन कर कोई फैसला लिया जाएगा। बोर्ड ने पराला में सीए और सीएस स्टोर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में तैयार कराने का फैसला लिया है।