मेधावियों को एक लाख देगी सरकार, इस तारीख तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थी 18 फरवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को जारी आदेशों में बताया कि निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ई मेल आईडी medhaprotsahanhp@gmail.com पर आवेदन पत्र भेजने होंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की मदद देगी। मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के 350 और विश्वविद्यालय के 150 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सालाना 2.50 लाख आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
मेधा प्रोत्साहन योजना में जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई, नीट, एफएमसी, एनडीए, सीएलएटी में प्रवेश के लिए राज्य और राज्य से बाहर के संस्थानों में कोचिंग दिलाई जाएगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग/इंशयोरेंस और रेलवे क्षेत्र में नौकरी के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी।
अंडर ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 75 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियाें के 65 फीसदी अंक होने चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी अंक होने चाहिए। पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी।