{"_id":"5e0e2ef88ebc3e87a91f4334","slug":"apple-shimla-news-sml3197347177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों को 15 जनवरी के बाद मिलेंगे सेब के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों को 15 जनवरी के बाद मिलेंगे सेब के पौधे
Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सेब के पौधे लगाने के लिए बेहतर तापमान बन गया है। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक सेब के पौधे लगाने के लिए जनवरी का अंतिम सप्ताह सबसे लाभकारी रहेगा। इस समय बर्फ पिघल जाती है और पौधों के रोपण के लिए नमी भी सही होती है। उद्यान विभाग का दावा है कि 15 जनवरी के बाद विभाग बागवानों को पौधे बांटेगा। सेब के पौधे विभाग के स्टोर में पहुंच गए हैं लेकिन कुछ किस्में अभी आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि 15 जनवरी तक सभी तरह के किस्मों के पौधे स्टोर में उपलब्ध हो जाएंगे। सभी किस्मों के पौधे आने पर 15 जनवरी के बाद पौधों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इन पौधों को लगाने के लिए विभाग की ओर से बागवानों को सलाह भी दी जा रही है। विशेषज्ञों ने बागवानों को सलाह दी है कि पौधे लगाने के लिए जहरीले रसायनों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
सेब की पैदावार समुद्रतल से करीब 1500 मीटर से लेकर 2700 मीटर की ऊंचाई तक आराम से हो जाता है। बताया कि जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक वहां सेब की पैदावार होती है। लेकिन अब सेब की कई किस्में ऐसी आ चुकी हैं जिन्हें मैदानी इलाकों में भी लगाया जा सकता है। सेब की पैदावार के लिए दोमट मिट्टी जिसकी पीएच 6.0 से 7.0 रेंज में होती है सबसे अच्छी मानी जाती है। बाजार से कम रेट पर मिलेंगे सेब के पौधे।
विज्ञापन
ऐसे लगाएं सेब के पौधे
विशेषज्ञों के मुताबिक सेब के पौधे लगाने का सही समय जनवरी का अंतिम सप्ताह और फरवरी माह माना जाता है। बागवानों को पौधे की किस्म के हिसाब से गड्ढे करने होंगे। गड्ढा जितना गहरा होगा पौधा उतना ही फैलेगा। गड्ढे को भरने के लिए बारिक मिट्टी खासकर चूहे के द्वारा खोदी मिट्टी सबसे फायदेमंद रहती है। गड्ढे में 30 किलो तक गोबर की जरूरत रहती है। पौधे लगाते समय ध्यान रखना होगा की पौधा सीधा लगे और इसके आसपास झाड़ी लगाना अनिवार्य है ताकि कोई जानवर पौधे को न हिलाएं।
कुछ किस्में आना अभी बाकी : कुमार
उद्यान विभाग के उपनिदेशक नरेश कुमार ने बताया कि अभी पौधे लगाने का सही समय जनवरी का अंतिम सप्ताह है। पौधे विभाग के पास आ चुके हैं लेकिन कुछ किस्में आना बाकी है। इसलिए सभी किस्मों के पौधे बागवानों को एकसाथ मिल सके इसके लिए 15 जनवरी के बाद पौधे बांटे जाएंगे।