फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple season strat

नियंत्रण कक्ष में अब हिम सेब एप से होगी ट्रकों की निगरानी

Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
apple season strat
शहरी मंत्री भारद्वाज ने किया एप का शुभारंभ, फागू सेब नियंत्रण कक्ष में स्थापित की है नई तकनीक
विज्ञापन

शिमला। सेब नियंत्रण कक्ष फागू में अब सेब के ट्रकों की निगरानी अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी। वीरवार को शहरी विकास आवास नगर नियोजन संसदीय कार्य विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने फागू सेब नियंत्रण कक्ष में सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक की मदद से ट्रकों की निगरानी की प्रणाली का शुभारंभ किया। इस प्रणाली को हिम सेब (सर्विलांस ऑफ एप्पल बेल्ट इकोनामी) नाम दिया है।
शिमला जिले में पैदा होने वाला पूरा सेब फागू नियंत्रण कक्ष से होकर गुजरता है। नई तकनीक के इस्तेमाल से अब सेब के ट्रांसपोटेशन के आंकड़ों में पारदर्शिता आएगी। सुरेश भारद्वाज ने बताया की नई आधुनिक तकनीक से सेब की ट्रांसपोर्टेशन पर पैनी नजर रहेगी और पेटियों की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही सेब की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले ट्रकों के पंजीकरण में समय भी कम लगेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का भी हल होगा। सेब की ढुलाई के लिए ट्रकों की जरूरत के भी सही आंकड़े मिल पाएंगे।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष के पास सेब सीजन से संबंधित विस्तृत डाटा होगा, जिसका प्रयोग भविष्य में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने इस प्रणाली को विकसित करने के लिए उपमंडल अधिकारी ठियोग सौरभ जस्सल की प्रशंसा की और एपीएमसी को अपनी सभी मंडियों में भी इस तरह की आधुनिक तकनीक लागू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर बागवानी डॉ. डीआर शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी अनिल सैम्वाल, एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल, जितेंद्र भोटका, यशोदा, योगेश शर्मा, आईएएस अभिषेक कुमार गर्ग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे बैठने वाले
आढ़तियों पर करें कार्रवाई
सुरेश भारद्वाज ने स्थानीय प्रशासन और एपीएमसी को सेब सीजन के दौरान सड़कों के किनारे बैठने वाले आढ़तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध रूप से सड़कों के किनारे बैठने वाले आढ़तियों की वजह से ट्रैफिक जाम लगता है। इससे न सिर्फ बागवानों बल्कि आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed