फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple season Himachal: Twenty-two crore boxes reached mandis, Kinnauri apple not getting price

सेब सीजन हिमाचल: मंडियों में पहुंची सवा दो करोड़ पेटी

Wed, 30 Sep 2020 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Apple season Himachal: Twenty-two crore boxes reached mandis, Kinnauri apple not getting price
सेब हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल से देश की विभिन्न मंडियों में  2.15 करोड़ पेटी सेब पहुंचाया जा चुका है। इस बार पिछले साल के मुकाबले सेब की पैदावार पचास फीसदी कम है। पिछले साल करीब सवा चार करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था।  वर्तमान में राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का तुड़ान हो रहा है और यह अक्तूबर मध्य तक चलेगा। प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में भी सेब का तुड़ान किया जा रहा है। प्रदेश की मंडियों में हर रोज करीब ढाई से तीन लाख पेटी सेब मंडियों में बिकने को पहुंच रहा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अभी करीब 50 से 60 लाख पेटी सेब और प्रदेश के विभिन्न मंडियों में बिकने के लिए पहुंचना है। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि अभी तक प्रदेश की सरकारी और निजी मंडियों में करीब 2.15 करोड़ पेटी सेब बिक चुका है। अभी करीब 50 से 60 लाख पेटी सेब मंडियों में बिकने को आएगा।

विज्ञापन

किन्नौरी सेब की बाजार में मांग पर बागवानों को नहीं मिल रहे दाम

हर साल की तरह इस साल भी मार्केट में किन्नौर के रसीले सेब की जबरदस्त डिमांड है, लेकिन किन्नौरी सेब को अच्छे रेट नहीं मिल पा रहे हैं। मंडियों में कोरोना का बहाना बनाकर खरीदार सस्ती कीमतों पर किनौरी सेब खरीद रहे हैं। अच्छे रेट न मिलने के कारण किन्नौर के सेब बागवान खासे परेशान हैं। किन्नौर का सेब दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, परवाणू और नारकंडा में बिकता है। प्रोग्रेसिव ग्रोवर एसोसिएशन के किन्नौर से सदस्य अमीर चंद नेगी का कहना है कि बीते साल के मुकाबले इस साल किनौरी सेब को बढ़िया रेट नहीं मिल पा रहे हैं। मंडियों में खरीददार बागवानों को उनके बढ़िया माल के अच्छे रेट नहीं दे रहे हैं।

पिछली साल जहां 2500 रुपए प्रति पेटी सेब के दाम बागवानों को मिल रहे थे, वहीं इस साल 1500 रुपये प्रति पेटी तक ही रेट मिल पा रहे हैं। किन्नौर ठंगी के रहने वाले बागवान भीष्म नेगी का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल बागवानों को सेब के बढ़िया रेट नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सेब की कीमतों में सुधार आएगा। यंगपा 1 के रहने वाले बागवान प्रवीण नेगी का कहना है कि मार्केट में बी ग्रेड के सेब को अच्छे रेट नहीं मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में फेस्टिवल सीजन के दौरान सेब की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed