फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple season himachal pradesh kamrughati mandi apple gets good price in delhi and chandigarh

सेब सीजन: कमरुघाटी के सेब की दिल्ली और चंडीगढ़ की मंडियों में धूम

Mon, 19 Jul 2021 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jul 2021 12:07 PM IST
सार

व्यापारियों ने बताया कि कोरोना में भी मंडियों से अच्छा रुझान मिल रहा है। कोरोना काल में सेब के दाम इतने उम्दा मिलेंगे, बागवानों को इसकी उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
apple season himachal pradesh kamrughati mandi apple gets good price in delhi and chandigarh
सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले की कमरुघाटी के सेब ने दिल्ली और चंडीगढ़ की मंडियों में धूम मचा दी है। रॉयल और रेड गोल्डन सेब ने सीजन की शुरुआत में उछाल मारा है। रॉयल सेब ए ग्रेड 15 सौ से 32 सौ रुपये और बी ग्रेड 8 सौ से 12 सौ रुपये चंडीगढ़ में बिका है। रेड गोल्डन ए ग्रेड 1 हजार से 12 सौ रुपये और बी ग्रेड 6 सौ से 8 सौ रुपये प्रति पेटी बिका है।

विज्ञापन


व्यापारियों में हंसराज और रमेश ठाकुर ने बताया कि ओलों से प्रभावित सेब प्रति पेटी 500 से 15 सौ तक बिका है। बताया कि उन्होंने कमरुघाटी में दर्जनों बागीचों की खरीद की है और सेब ग्रेडिंग मशीन तैयार हो रहा है। शिमला पैकिंग में कार्टन में जा रहा सेब धड़ाधड़ बिक रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि कोरोना में भी मंडियों से अच्छा रुझान मिल रहा है। बागवानों में चंद्रमणी, ढमेशवर, देवी राम, परमा राम, नारायण दास, देवेंद्र कुमार, यशवंत, हंसराज, लाभ सिंह और राजीव ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में सेब के दाम इतने उम्दा मिलेंगे, बागवानों को इसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के प्रधान बीके ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सेब सीजन यौवन पर है। उन्होंने बताया कि बागवानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा पेश नहीं होने दी जाएगी। इधर उद्यान विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. चिंतराम ठाकुर ने सीजन शुरू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed