फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple sale

कार्टन आपूर्ति के लिए दो कंपनियों के टेंडर मंजूर

Tue, 23 Jul 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
apple sale
शिमला। प्रदेश विपणन निगम (एचपीएमसी) इस सीजन में बागवानों को पिछले साल के मुकाबले दो रुपये सस्ता कार्टन देगी। इस बार सेब का बीस कि लो का सफेद कार्टन 51 रुपये में मिलेगा। बीस किलो का ब्राउन कार्टन 43 रुपये में दिया जाएगा। एचपीएमसी दस किलो का सेब का कार्टन 33 रुपये मुहैया करवाएगा। पिछले साल के मुकाबले यह कार्टन इस साल दो रुपये सस्ता दिया जाएगा। एचपीएमसी ने सेब कार्टन के लिए दो कंपनियों के टेंडर मंजूर कि ए हैं। सात कंपनियों के कार्टनों आपूर्ति को एचपीएमसी के पास निविदाएं दी थीं। ये दोनों ही कंपनियां हिमाचल से बाहर की हैं। एचपीएमसी को दस दिन के भीतर ये कंपनियां कार्टन की आपूर्ति शुरू कर देगी।
विज्ञापन

एचपीएमसी के माध्यम से बागवानों को सेब की पैकिंग के लिए कार्टन की आपूर्ति की उम्मीद जगी है। सरकार ने निजी कंपनियों से कार्टन की आपूर्ति लिए हिमाचल सहित प्रदेश से बाहर की सात कंपनियों ने निविदाएं दी थीं। एचपीएमसी प्रबंधन ने मंगलवार को सभी कंपनियों की निविदाओँ को खोलने के बाद दो कंपनियों की निविदाओं को मंजूर कर दिया है। अब ये दोनों कंपनियां ही एचपीएमसी के माध्यम से बागवानों को कार्टन की आपूर्ति करेंगी।
विज्ञापन

---
एचपीएमसी के जीएम भुवन शर्मा ने कहा कि मंगलवार को बाहरी राज्यों की दो कंपनियों से कार्टन की आपूर्ति के लिए टेंडर मंजूर किए हैं। पिछले साल के मुकाबले ये कंपनियां दो रुपये सस्ता कार्टन उपलब्ध कराएंगी। बागवानों की जरूरत के अनुसार कंपनियां कार्टन की आपू्र्ति समय-समय पर करेंगी। ये कंपनियां दस दिन के भीतर बागवानों को कार्टन देना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed