फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   APMC Bill introduced to double the income of farmers and gardeners in himachal assembly

किसानों-बागवानों की आय दोगुना करने को एपीएमसी विधेयक पेश

Thu, 10 Sep 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
APMC Bill introduced to double the income of farmers and gardeners in himachal assembly
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किसानों और बागवानों की आय दोगुना करने को एपीएमसी अधिनियम-2020 लाया गया है। फसलों के विपणन में आने वाली चुनौतियों से निपटने को यह कदम उठाया गया है। इससे किसान अपनी फसलें अच्छे दाम पर कहीं भी बेच सकेंगे। प्रदेश में निजी मंडियां भी खोली जा सकेंगी। कुल 258 कृषि और बागवानी फसलों को मंडियों में बेचा जा सकेगा। इनमें गेहूं, दालें, तिलहन, चावल, मसाले, फूल और बीज आदि शामिल हैं। विधानसभा में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को सदन में हिमाचल प्रदेश कृषि उपज विपणन (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 प्रस्तुत किया। अब किसान फसल किसी भी राज्य में बेचने के लिए स्वतंत्र रहेगा। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। कृषि प्रसंस्करण, विपणन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और कृषि निर्यात बढ़ाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। 

विज्ञापन


किसानों और बागवानों के लिए कोल्ड और सीए स्टोर की व्यवस्था की जाएगी। कृषि फसलें बेचने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह मार्केट के लाइसेंस धारकों से लिया जाएगा। मार्केट कमेटी में 16 सदस्य होंगे। इनमें डीसी उपाध्यक्ष और दस गैर सरकारी सदस्य होंगे। 25 साल से कम उम्र का कमेटी का सदस्य नहीं बन पाएगा। सदस्य किसी केस में संलिप्त न हो। कमेटी अध्यक्ष का चयन सदस्य करेंगे। अध्यक्ष पद खाली होने पर उपाध्यक्ष अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा। अध्यक्ष लगातार तीन बैठकों में गैर मौजूद नहीं रह सकता। पुराना अध्यक्ष पद न छोड़े तो एपीएमसी के एमडी नए अध्यक्ष को कार्यभार और दस्तावेज सौंप सकते हैं। हिमाचल एपीएमसी बोर्ड में बीस सदस्य होंगे। कृषि सचिव उपाध्यक्ष और दस गैर सरकारी सदस्य होंगे। ई-ट्रेडिंग का भी बढ़ावा दिया जाएगा। मंडियों से होने वाली ट्रेडिंग पर पूरी निगरानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed