{"_id":"5d44078a8ebc3e6d117f2f61","slug":"aparajita-aparajita-100-million-smiles-aparajita-amar-ujala-mandi-shimla-news-sml3024956101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं, चुप न रहें : ललित महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं, चुप न रहें : ललित महंत
विज्ञापन
थाची कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और ग्रामीण।
- फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों और हिंसा के लिए महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए। चुप रहकर जुर्म सहन नहीं करना चाहिए। यह बात औट थाना प्रभारी ललित महंत ने थाची महाविद्यालय में वीरवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माल्इस कार्यक्रम में कही। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि अत्याचार और हिंसा के खिलाफ चुप नहीं बैठना चाहिए। पुलिस में शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में रौरिक आर्ट गैलरी कुल्लू के इंडियन क्यूरेटर डॉ. रमेश चंद, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू चौहान ने बतौर वक्ता शिरकत की। अपराजिता के मंच से ग्रामीण महिलाओं ने आवाज बुलंद करते हुए थाना प्रभारी से क्षेत्र में शराबबंदी और जुए के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा। थाची पंचायत प्रधान निर्मला ठाकुर, विकास दूत शकुंतला ठाकुर, महिला मंडल से योगेश्वरी सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी के चलते महिलाओं को हिंसा का शिकार भी होना पड़ रहा है। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान तेज करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एफआईआर के लिए शिकायत कैसे करें और साइबर क्राइम की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं कानून के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
...
जागरूकता से ही सशक्त होंगी महिलाएं
कॉलेज प्राचार्य अंजू चौहान ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी, तभी सशक्त बन सकेंगी। विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी मीडियम पढ़ने वाले यह न समझें कि वे आईएएस की परीक्षा पास नहीं कर सकते। वे हिंदी में पढ़कर भी डीसी या एसपी बन सकते सकते हैं।
विज्ञापन
...
स्वयं सहायता समूहों के गठन की दी जानकारी
रौरिक आर्ट गैलरी कुल्लू के क्यूरेटर डॉ. रमेश चंद्र ने महिलाओं को स्वरोजगार को लेकर जागरूक किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन की जानकारी दी। कुल्लू शॉल, चंबा रुमाल और स्थानीय कला से जुड़ी सांस्कृतिक विधाओं से रोजगार के अवसर प्राप्त करने के टिप्स दिए।
...
इन्होंने दी कार्यक्रम में प्रस्तुति
कार्यक्रम का आगाज कॉलेज छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदे मातरम से किया। महिला खेमला ठाकुर ने बेटी बचाओ पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। अमर उजाला की ओर से महिला जागरूकता बारे प्रोजेक्टर के माध्यम से एक डाक्यूमेंट्री वीडियो दिखाया। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में मंथरा देवी, लक्ष्मी बाई महिला मंडल से चिंता देवी, नीता देवी, खेमला ने अपने मंच साझा किया।
000