फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur will not attend JP Nadda's Kangra road show, know the reason

शिमला: जेपी नड्डा के कांगड़ा रोड शो में नहीं आएंगे अनुराग ठाकुर, जानें वजह

Thu, 21 Apr 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

कांगड़ा में होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नहीं आएंगे। अनुराग ने खुद कार्यक्रम में नहीं आने की सूचना साझा की है।

विज्ञापन
Anurag Thakur will not attend JP Nadda's Kangra road show, know the reason
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बैनर। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के शुक्रवार को कांगड़ा में होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नहीं आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी गुजरात में ड्यूटी लगाई है। अनुराग ने खुद कार्यक्रम में नहीं आने की सूचना साझा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन को आयुष के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल बताते हुए इससे बड़े पैमाने पर किसानों के लाभान्वित होने की बात कही है।

विज्ञापन


अनुराग 22 अप्रैल को सम्मेलन के समापन सत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आयुष एक ऐसा क्षेत्र है, जिसने दशकों तक उपेक्षा का दंश झेला है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी महत्ता को समझते हुए इस पर विशेष ध्यान भी दिया और विश्व समुदाय का ध्यानाकर्षण आयुष जैसे अछूते क्षेत्र की ओर किया है। उन्हें इस सम्मेलन के समापन समारोह में आयुष को लेकर अपने विचार साझा करने का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन


नड्डा के रोड शो की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
वहीं, नगरोटा बगवां में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो और जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। बाजार को पार्टी झंडों से सजा दिया गया है। सुचारु व्यवस्था के मद्देनजर नगर में वीरवार को दिन भर पार्टी के कई नेताओं की आवाजाही लगी रही। कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए वीरवार सायं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गगल हवाई अड्डा से सीधे नगरोटा बगवां पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी नेताओं के साथ एक समीक्षा बैठक करके सारे इंतजामों का फीडबैक लिया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वूल फेडरेशन अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, विधायक अरुण मेहरा कूका, केसीसी बैंक चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed