फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said who will contest the election, committee and senior leaders of the center will decide the n

Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- कौन चुनाव लड़ेगा कौन नहीं, वरिष्ठ नेता तय करेंगे नाम

Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
सार

मंगलवार सुबह हमीरपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में मिशन रिपीट पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की हर हाल में फिर से सरकार सत्ता में आएगी। विकास और सुशासन के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said who will contest the election, committee and senior leaders of the center will decide the n
हमीरपुर में अपने पिता पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के नामों के चयन पर कहा कि टिकट के लिए राज्य से संभावित टिकटार्थियों के नाम कमेटी के पास जाते हैं। लेकिन कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं, यह केंद्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता और चुनाव कमेटी तय करती है। मंगलवार सुबह हमीरपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में मिशन रिपीट पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की हर हाल में फिर से सरकार सत्ता में आएगी। विकास और सुशासन के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल विधायकों के विरोध पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनावी समय में जब भी कोई नया सदस्य भाजपा में आता है तो थोड़ा असंतोष होता है। लेकिन पार्टी और संगठन के लोग इस मामले में सबको साथ बैठाकर बात करेंगे और इसका हल निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के ड्रग्स माफिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ मोदी सरकार ने कार्रवाई की है। हिमाचल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। गुजरात में रिकॉर्ड कार्रवाई हुई है, इसका स्वागत होना चाहिए। देश में कुछ राज्य राज्य ऐसे हैं, जहां पानी सिर से ऊपर लांघ रहा है। भाजपा की तरफ से मनीष सिसोदिया को पार्टी में शामिल करने के ऑफर पर अनुराग ने कहा कि देश और दुनिया में झूठ बोलने का रिकॉर्ड आम आदमी पार्टी का है। शराब घोटाले पर केजरीवाल चूं तक नहीं करते। केजरीवाल शराब घोटाले के अलावा सब चीजों पर जवाब दे रहे हैं। लेकिन शराब घोटाले पर अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया। मोहल्ला क्लीनिक से मोहल्ला शराब ठेका, स्वराज से शराब राज, पैसा दो ठेका लो यह केजरीवाल मॉडल है। पहले सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट देते थे, अब तीन महीने से जेल में हैं। इनके दिल्ली और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed