{"_id":"65951140acfa6eb8ac01365a","slug":"anurag-thakur-said-the-amount-should-be-deposited-soon-for-the-dharamshala-campus-of-the-central-university-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनुराग ठाकुर बोले- केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के लिए जल्द जमा करवाई जाए राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनुराग ठाकुर बोले- केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के लिए जल्द जमा करवाई जाए राशि
Wed, 03 Jan 2024 01:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:19 PM IST
सार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला कैंपस के लिए जल्द से जल्द राशि जमा करवाई जाए ताकि इसका काम जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा व धर्मशाला में दो कैंपस बनने हैं। एक की अनुमति मिल चुकी है और इसका काम शुरू हो चुका है। धर्मशाला कैंपस की अनुमति मिली है, लेकिन पैसा जमा करवाना बाकि है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द राशि जमा करवाई जाए ताकि इसका काम जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
बता दें, केंद्रीय विश्वविद्यालय के करीब 510 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को 30 करोड़ रुपये की दरकार है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपये जमा नहीं करवाए जाने से धर्मशाला के जदरांगल में 30 प्रतिशत बनने वाला सीयू का नार्थ जोन कैंपस लटका हुआ है। जदरांगल में सीयू के निर्माण को लेकर 57.10 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बावजूद फीस जमा नहीं होने के कारण इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी ओर देहरा में बनने वाले सीयू के 70 फीसदी कैंपस का निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चला है।
विज्ञापन