फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag thakur said that Sonia Gandhi's meeting with the accused in the Sabarimala gold scam is suspicious.

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद

Fri, 27 Feb 2026 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 07:51 PM IST
सार

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, केरलम इकाई ने दिल्ली में सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Anurag thakur said that Sonia Gandhi's meeting with the accused in the Sabarimala gold scam is suspicious.
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, केरलम इकाई ने दिल्ली में सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच संबंधों के खुलासे व मामले की जांच में सोनिया गांधी को भी सम्मिलित करने की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच बैठकें रहस्यमयी हैं। उन्होंने मांग की कि यह मामला सीबीआई को सौंपा जाए। केरलम विशेष जांच दल की जांच अप्रभावी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का उन लोगों से सीधा संबंध है, जिन्होंने भगवान अय्यप्पा का सोना चुराया है। सोनिया गांधी और उनके परिवार को करोड़ों अय्यप्पा भक्तों के सामने जवाब देना चाहिए। दो फ्रंट पर कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था, विशेषकर अय्यप्पा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। पहला, जब सबरीमाला केस में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अदालत का निर्णय आया तो भाजपा ने उनके परंपराओं, रीति-रिवाज़ को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। जब कोर्ट का निर्णय आया कि महिलाओं का प्रवेश सबरीमाला मंदिर में हो जो मंदिर की परंपराओं के खिलाफ थे। भाजपा ने उसका विरोध किया लेकिन कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया। सिर्फ भाजपा ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की लड़ाई लड़ी। दूसरा सबरीमाला सोना घोटाले में अभियुक्त उन्नीकृष्णन बार-बार सोनिया गांधी से मिलते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान ऐतिहासिक कदम : जयराम
 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की करोड़ों बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की सराहना की है। उन्होंने इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी और दूरदर्शी कदम बताया है। जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इतनी बड़ी आबादी को कवर करने वाले टीकाकरण कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाना प्रधानमंत्री की मातृशक्ति के स्वास्थ्य और गरिमा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इससे हर साल हजारों परिवार प्रभावित होते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 80,000 नए मामले सामने आते हैं और करीब 42,000 महिलाएं असमय काल का ग्रास बन जाती हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को निशुल्क टीका उपलब्ध कराने का निर्णय न केवल बीमारी के बोझ को कम करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक रोगमुक्त भविष्य की गारंटी भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से प्राप्त संसाधनों और मार्गदर्शन का अधिकतम उपयोग करते हुए इसे मिशन मोड में लागू करना चाहिए ताकि हिमाचल की हर बेटी सुरक्षित हो सके।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि विज्ञान और सेवा के इस संगम से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन की दिशा में वैश्विक मिसाल कायम करेगा, जिससे न केवल महिलाओं की जीवन प्रत्याशा बढ़ेगी बल्कि देश की मातृशक्ति और अधिक सशक्त एवं ऊर्जावान होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed