फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag thakur said that don't guide us who drink soup with Chinese officials

हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- चीनी अधिकारियों के साथ सूप पीने वाले हमारा मार्गदर्शन न करें

Mon, 18 Apr 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 07:54 PM IST
सार

चीन द्वारा भारत की सरजमीं पर दो गांव बसाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू के समय से लेकर सोनिया के समय तक बार्डर पर जो होता रहा है, वह देश ने देखा है। चीन अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो राहुल गांधी चीन के दूतावास के अधिकारियों के साथ सूप पीते हैं।

विज्ञापन
Anurag thakur said that don't guide us who drink soup with Chinese officials
अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खेल, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। चीन द्वारा भारत की सरजमीं पर दो गांव बसाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू के समय से लेकर सोनिया के समय तक बार्डर पर जो होता रहा है, वह देश ने देखा है। चीन अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो राहुल गांधी चीन के दूतावास के अधिकारियों के साथ सूप पीते हैं। आज वह भाजपा सरकार का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा चीनी अधिकारियों केस साथ सूप पीने वाले हमारा मार्गदर्शन न करें।

विज्ञापन


कहा कि मोदी सरकार ने सेना की जरूरतों को पूरा कर देश को सशक्त बनाया है। मोदी सरकार ने सेना को हथियार देकर मजबूत बनाने का काम किया है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस अपनी डूबती नाव को बचाने के लिए नफरत के बीज बोने का काम कर रही है। हिंदुओं की यात्राओं पर हो रहे पथराव पर अनुराग ठाकुर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन कुछ राज्यों की सरकारों ने कार्रवाई न करके पल्ला झाड़ने का काम किया। 
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विश्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश में लगभग 12.3 फीसदी लोग गरीबी रेखा से निकलने में सफल हुए हैं। इस अवसर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सात लाख से अधिक लोगों को घर-द्वार निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed