फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said- PM Modi's work and my efforts will help us write history.

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव

Thu, 14 Mar 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)/गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)/गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का विभिन्न भाजपा संगठनों ने जोरदार का स्वागत किया।

विज्ञापन
Anurag Thakur said- PM Modi's work and my efforts will help us write history.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। पिछले 10 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। टिकट फाइनल होने के बाद पहली दफा गृह जिला हमीरपुर के नादौन पहुंचे केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अनुराग ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि देश की जनता आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर से मोदी सरकार पर विश्वास जताएगी।

विज्ञापन

Trending Videos

कहा कि 2014 और 2019 के बाद अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता 2024 में भी भाजपा को भारी समर्थन देगी। पार्टी देश में 400 सीटों को जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, बल्कि भारत पहुंचे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी, राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को शरणार्थियों की पीड़ा दिखाई नहीं देती।

विज्ञापन

पहले डस्टबिन में डाले, अब भरे जा रहे फाॅर्म पता नहीं कहां जाएंगे
 कांगड़ा हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भाजपा के विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने 1500-1500 रुपये की घोषणा करते हुए महिलाओं से फाॅर्म भरवाए थे।

विज्ञापन

अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो फिर उनसे फॉर्म भरवा जा रहे हैं। कहा कि पहले वाले फाॅर्म तो डस्टबिन में चले गए। अब जो फॉर्म भरे जा रहे हैं, पता नहीं कहां जाएंगे। कांग्रेस सरकार की न तो कोई नीति है और न ही नियत। कांग्रेस से परेशान होकर उनके विधायक बिखर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed