फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur said It is the habit of Trinamool Congress to attack independent investigative agencies.

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- जांच एजेंसियों पर हमला करना तृणमूल कांग्रेस की आदत

Mon, 08 Jan 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 05:56 PM IST
सार

हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में भाजपा कार्यसमिति की संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह प्रतिक्रिया दी है।  

विज्ञापन
Anurag Thakur said  It is the habit of Trinamool Congress to attack independent investigative agencies.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में ईडी पर हमला किए जाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की स्वतंत्र जांच एजेंसियाें पर हमला करना आदत बन चुकी है। हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में भाजपा कार्यसमिति की संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ राजनीतिक दल के कई मंत्रियों सहित उप मुख्यमंत्री भी जेल में हैं और मुख्यमंत्री स्वयं ईडी के समक्ष पेश नही हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


राजनीति में आने से पहले केजरीवाल बड़ी बातें करते थे लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को गले लगा रहे हैं। कांग्रेस के सांसद के पास करोड़ों रुपये मिलते हैं तो केजरीवाल के मुंह में बर्फ जम जाती है। केजरीवाल को ईडी के सम्मन जाते है तो कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही और बर्फ जम जाती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चोर चोर मौसेरे भाई हैं और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर मलाई खाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि हर वंचित वर्ग को पूरा हक मिले, इसलिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed