Anurag Thakur: 'राहुल गांधी ने फाड़ा था विधेयक, पीएम मोदी ने संविधान पर माथा टेक शुरू किया काम'
हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में हुई राहुल गांधी की रैली पर केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा कि "राहुल गांधी एक बार फिर झूठ बोलकर गए। राहुल गांधी आपने तो अपनी सरकार में विधेयक को फाड़ने का काम किया था और दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर अपना माथा टेक कर काम शुरू किया। मोदी सरकार की योजनाओं का अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को मिला तो SC-ST और OBC को। राहुल गांधी देश में झूठ बोलना बंद कीजिए। इस बार कांग्रेस 40 सीटों के लिए भी हाथ जोड़ रही है।"
#WATCH ऊना, हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और हामीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, "...राहुल गांधी एक बार फिर झूठ बोलकर गए... राहुल गांधी आपने तो अपनी सरकार में विधेयक को फाड़ने का काम किया था और दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं… pic.twitter.com/ROAeTHAXAL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2024