{"_id":"6466461ed6404d7fef0a6a2d","slug":"anurag-thakur-gave-election-tips-to-the-workers-in-shimla-also-enjoyed-jalebi-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, जलेबी का भी आनंद उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, जलेबी का भी आनंद उठाया
Thu, 18 May 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 May 2023 09:08 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्होंने बताया कि किस प्रकार से व्यक्तिगत संपर्क से एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में रिपीट करनी है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार को भाजपा मुख्यालय दीपक चक्कर गए और यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत नाम जाने। उसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्होंने बताया कि किस प्रकार से व्यक्तिगत संपर्क से एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में रिपीट करनी है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर से बातचीत भी की और केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी का आनंद भी उठाया। इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद , रवि मेहता, चेतन बरागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने जताया पीएम मोदी और गडकरी का आभार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किरतपुर- मनाली फोरलेन पर हणोगी से झनोली के बीच टनलों के निर्माण के उनके विशेष आग्रह को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को सदैव अपना दूसरा घर माना है और उसी तरह देवभूमि को सौगात देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन