फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur fiercely targeted Congress and sukkhu government In Hamirpur

'पांच नौकरियां नहीं दे पाई कांग्रेस': अनुराग ठाकुर बोले- अब आपके पास मौका, देश में नेशनल ट्रस्ट केवल पीएम मोदी

Thu, 11 Apr 2024 05:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 05:42 PM IST
सार

हमीरपुर में भाजपा रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर  ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच लाख का वादा कर पांच नौकरियां नहीं दे पाई। आगे कहा कि कांग्रेस फेल, देश में नेशनल ट्रस्ट केवल पीएम मोदी की गारंटी है। तीन साल पहले प्रदेश में सरकार बनाने का अरमान पूरा करने का समय है।

विज्ञापन
Anurag Thakur fiercely targeted Congress and sukkhu government In Hamirpur
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित भाजपा की रैली में कांग्रेस सरकार की खूब घेराबंदी की है। उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरियों का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार प्रदेश में पांच नौकरियां तक नहीं दे पाई है। आखिर कांग्रेस ने किया क्या है जिस आधार पर वह वोट मांगने आएंगे।  

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीते विधानसभा चुनावों में महज एक प्रतिशत से कम वोट के अंतर से सरकार बनाने से प्रदेश में भाजपा चूक गई थी लेकिन अब तीन साल पहले ही सरकार बनाने का अरमान पूरा करने का मौका मिल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभ चुनावों और उपचुनावों में कमर कसने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से अुर्जन को केवल आंख दिखती है बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कमल का फूल दिखना चाहिए। देश का केवल एक ही नेशनल ट्रस्ट है और वह केवल पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के खाते में  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें होगी, इसके अलावा सभी छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतेगी और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों से जनता दुखी है।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी है। जनता को अवसर मिलेगा कि वह सरकार के झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed