फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anupam Kher Foundation will take up the responsibility of education of five year old Himanshu of Shimla

अनुपम खेर फाउंडेशन उठाएगी शिमला के पांच वर्षीय हिमांशु की पढ़ाई का जिम्मा

Sat, 26 Jun 2021 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

अनुपम जतोग रेलवे स्टेशन पर अपने बचपन की यादें ताजा करने पहुंचते थे तो उनकी मुलाकात हिमांशु से हुई। उन्होंने बच्चे को अपना परिचय दिया जोकि जतोग रेलवे स्टेशन से शोघी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। 

विज्ञापन
Anupam Kher Foundation will take up the responsibility of education of five year old Himanshu of Shimla
हिमांशु के साथ अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी में रहने वाले पांच वर्षीय हिमांशु की पूरी पढ़ाई का जिम्मा अब अनुपम खेर फाउंडेशन उठाएगी। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार सुबह पेज पर एक वीडियो साझा किया, जहां वे पांच वर्षीय बच्चे से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अनुपम जतोग रेलवे स्टेशन पर अपने बचपन की यादें ताजा करने पहुंचते थे तो उनकी मुलाकात हिमांशु से हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बच्चे को अपना परिचय दिया जोकि जतोग रेलवे स्टेशन से शोघी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अनुपम खेर बच्चे की सादगी के मुरीद हो जाते हैं और उसके साथ कुछ पल बिताते हैं। वीडियो के अंत में अनुपम खेर के पूछने पर बच्चा बताता है कि उसके पापा हादसे के चलते इस दुनिया में नहीं रहे। इस पर अनुपम खेर बच्चे की पढ़ाई का खर्चा उठाने का एलान करते हैं, हालांकि यह बात वीडियो के कैप्शन में उन्होंने साफ किया है कि उनकी फाउंडेशन बच्चे की पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाएगी। 
विज्ञापन


बता दें अनुपम खेर फाउंडेशन साल 2008 से जरूरतमंद बच्चों की मदद में जुटी है। फाउंडेशन बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए उनकी पढ़ाई के साथ समग्र विकास करने में मदद करती है। वहीं अस्पतालों में गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चों के ईलाज में भी फाउंडेशन अपना योगदान देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed