Himachal Police: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चार माह में 53 लाख रुपये के नशीले पदार्थों को पकड़ा
पुलिस ने वर्ष 2023 में 30 अप्रैल तक बड़ी जब्ती के मामलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्म की ओर से जिला नूरपुर में 275.6 ग्राम हेरोइन, जिला बिलासपुर में 148 ग्राम, जिला ऊना में 63.58 ग्राम, जिला कुल्लू में 4.004 और 2.728 किलो ग्राम चरस के मामले दर्ज किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की समस्या को रोकने के लिए पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इसे लेकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने वर्ष 2023 में 30 अप्रैल तक बड़ी जब्ती के मामलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्म की ओर से जिला नूरपुर में 275.6 ग्राम हेरोइन, जिला बिलासपुर में 148 ग्राम, जिला ऊना में 63.58 ग्राम, जिला कुल्लू में 4.004 और 2.728 किलो ग्राम चरस के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, वर्ष 2023 में 30 अप्रैल, 2023 तक एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से 39 अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए, जिसमें 10.420 किलो चरस, 744 ग्राम हेरोइन व चिट्टा, 740 ग्राम अफीम, 13.442 किलो भुक्की और 3715 किलो अफीम के पौधे जब्त किए गए। इन मादक पदार्थों की कीमत 53 लाख रुपये है।
बीते वर्ष 2022 में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से 111 अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए। इसमें 50.635 किलो चरस, 482.37 ग्राम हेरोइन व चिट्टा, 13,37 कोकीन, 137.254 किलो गांजा 11.468 किलो भक्की, 324 अफीम के पौधे जब्त किए गए। इनकी कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये थी। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि एंट्री नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया है। नशा तस्करों की सूचना देने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओ से ड्रग फ्री हिमाचल एप व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1908 का प्रयोग किया जा रहा है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जा रहा है।