फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Answer sheets of class 5th and 8th will be checked at block level

Himachal: ब्लॉक स्तर पर जांची जाएंगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 07 Jan 2025 01:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियाें की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लॉक स्तर पर जांची जाएंगी। 

विज्ञापन
Answer sheets of class 5th and 8th will be checked at block level
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियाें की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लॉक स्तर पर जांची जाएंगी। वार्षिक परीक्षाओं में परिणाम के आधार पर ही विद्यार्थियों को पास और फेल करने का फैसला लागू होने के बाद प्रदेश में यह नई व्यवस्था लागू होगी। वार्षिक परीक्षाओं में फेल होने वाले विद्यार्थियों की दो माह बाद फिर परीक्षा होगी। दूसरे मौके में भी परीक्षा पास नहीं करने वालों को पुरानी कक्षा में ही रोका जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है कि पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर जांची जाएंगी। अभी तक की व्यवस्था के तहत इन दोनों कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तो स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए जाते हैं लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं को आसपास के स्कूलों में ही जांचा जाता है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पांचवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लॉक और आठवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को क्लस्टर स्तर पर जांचा जाएगा।

विज्ञापन

स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने स्कूलों में कक्षा पांचवीं और आठवीं के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है। यह नीति उन विद्यार्थियों को फेल करने की अनुमति देती है जो साल के अंत की परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश ने 2019 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हुए संशोधन के दाैरान पांचवीं और आठवीं कक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का फैसला ले लिया था। जिला अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी हुए थे लेकिन निर्देश लागू नहीं हुए। अब पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए इस नीति को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed